फगुआ की बयार मे भीगा भीगा सा मन, जरा जरा सा बहकता हुआ, जरा जरा सा सरकता हुआ
बसंत ऋतू का आगमन हो चुका है। बहकना स्वाभाविक है। गाँव में तो फगुआ की बयार बहती है। ग्लोबल संस्कृति से सजी संवरी शहरी सभ्यता में क्या होलियाना रंग, क्या दीपावली के दियो की ल़ौ की चमक। दोनों पे कृत्रिमता की चादर चढ़ चुकी है। या तो समय का रोना है या फिर महँगाई का हवाला या फिर जैसे तैसे निपटा कर फिर से घरेलु कार्यो/आफिस के कामकाज में जुट जाने की धुन। त्यौहार कब आते है कब चले जाते है पता भी नहीं चलता। ये बड़ी बिडम्बना है कि त्यौहार सब के लिए दौड़ती भागती जिंदगी में टीवी सीरियल में आने वाले दो मिनट के ब्रेक जैसे हो गए है। सब के लिए त्यौहार के मायने ही बदल गए है। अलग अलग उम्र के वर्गों के लिए त्यौहार का मतलब जुदा जुदा सा है। और मतलब अलग भले ही होता हो लेकिन उद्देश्य त्यौहार के रंग में रंगने का नहीं वरन जीवन से कुछ पल फुरसत के चुरा लेने का होता है।
इन सब से परे मुझे याद आते है कई मधुर होली के रंग। वो लखनऊ की पहली होली जिसमे कमीने तिवारी ने मेरी मासुमियत का नाजायज़ फायदा उठाते हुए और लखनऊ की तहजीब की चिंदी चिंदी करते हुए मुझे रंग भरे टैंक में धक्का देकर गिरा दिया था। बहुत देर के बाद एक गीत उस तिवारी के लायक बजा है हर दोस्त कमीना होता है। तिवारी का नाम इस लिस्ट में पहले है। ये इतना मनहूस रहा है शनिचर की तरह कि हर अनुभव इसके साथ बुरा ही रहा है। बताइए बैंक के कैम्पस के अन्दर छुट्टी वाले दिन बैंक की चारदीवारी फांद कर हर्बेरिअम फाइल के लिए फूल तोड़ने का आईडिया ऐसे शैतानी दिमाग के आलावा कहा उपज सकती थी। गार्ड धर लेता तो निश्चित ही बैंक लूटने का आरोप लग जाता। वो तो कहिये हम लोग फूल-पत्तियों सहित इतनी तेज़ी से उड़न छू हुएं कि इतनी तेज़ी से प्रेतात्माएं भी न प्रकट होके गायब होती होंगी। गाँव की होली याद आती है जिसमे गुलाल तो कम उड़ रहे थें गीली माटी ज्यादा उड़ रही थी। पानी के गुब्बारों से निशाना साधना याद आता है। सुबह से सिर्फ पानी की बाल्टी और गुब्बारा लेकर तैयार रहते थें। याद आते है वार्निश पुते चेहरे, बिना भांग के गोले के ही बहकते मित्र, गुजिया पे पैनी नज़र। ये सब बहुत याद आता है। अपने मन को धन्यवाद देता हूँ कि मष्तिष्क का अन्दर इन यादो के रंग अभी भी ताज़े है।
स्मृतियाँ तकलीफ भी देती है और आनंद भी। इन्ही स्मृतियों में भींगकर पाठको को होली से जुड़े कुछ विशुद्ध शास्त्रीय संगीत पे आधारित ठुमरी/गीत जिनमे अपने प्यारे राधा और कन्हैय्या के होली का वर्णन है को सुनवा रहा हूँ। ये अलग बात है कि मेरे मित्रो के श्रेणी में इन गीतों को सुनने के संस्कार अभी ना जगे हो लेकिन इन्हें स्थापित उस्तादों ने इतना डूब कर गाया है कि अन्दर रस की धार फूट पड़ती है। कुछ एक गीत चलचित्र से भी है, अन्य भाषा के भी है भोजपुरी सहित। इन्हें जैसे तैसे आप सुन लें अगर एक बार भी तो मुझे यकीन है कि संवेदनशील ह्रदय इनसे आसानी से तादात्म्य कर लेंगे हमेशा के लिए। और इसके बाद भी यदि शुष्क ह्रदय रस में ना भीग सके तो उनके लिए जगजीत सिंह का भंगड़ा आधारित गीत भी है। सुने जरूर। ह्रदय हर्ष के हिलोरों से हिल जाएगा।
***************************
1. रंग डारूंगी, डारूंगी, रंग डारूंगी नन्द के लालन पे (पंडित छन्नूलाल मिश्र)
पंडितजी को सुनने का मतलब है आत्मा में आनंद के सागर को न्योता देने का सरीखा सा है। बनारस की शान पंडितजी से आप चाहे ठुमरी गवा लीजिये, कजरी गवा लीजिये, या ख्याल वो सीधे आपके रूह पे काबिज हो जाता है। ये किसी परिचय के मोहताज़ नहीं और ईश्वर की कृपा रही है कि प्रयाग की भूमि पर इनको साक्षात सुनने का मौका मिला है। ख़ास बात ये रहती है कि ये गीत के बीच में आपको मधुरतम तरीकें से आपको कुछ न कुछ बताते चलते है। और इस तरीके से बताते है कि आप सुनने को विवश हो जाते है। खैर इस बनारसी अंग में राधा जी ने अच्छी खबर ली है कृष्ण की। मुझे नारी बनाया सो लो अब आप नाचो मेरे संग स्त्री बन के। सुने कृष्ण का स्त्री रूप में अद्भुत रूपांतरण राधाजी के द्वारा होली के अवसर पर।
संध्या मुखर्जी को मैंने पहले नहीं सुना। इस लेख को लिखने के दौरान इनको सुनने का सौभाग्य मिला। बंगाली संगीत में निपुण इस गायिका की आवाज़ मन में घर कर गयी। उस्ताद बड़े ग़ुलाम अली खान की शिष्या बंगाली फिल्मो सहित हिंदी फिल्मो के लिए भी गीत गाये। इस शास्त्रीय गीत को सुनने के बाद आपको राधाजी का किसी बात पे रूठना याद आता है। कोई शिकायत जो अभिव्यक्त होने से रह गयी उसी की खीज इस गीत में प्रकट हो रही है। दर्द है तो प्रकट होगा ही। इसमें कौन से बड़ी बात है लेकिन ये क्या कि आप फगुआ की बयार में बहने से इन्कार कर दे? शिकायत दूर कर के होली जरूर खेले मै तो बस यही कहूँगा।
होली पे मुझे तो वैसे अक्सर ये गीत “होली आई रे कन्हाई” (मदर इंडिया) याद आ जाता है लेकिन ये गीत कम बजता है। बहुत मधुर गीत है। व्ही शांताराम के फिल्मो के ये विशेषता रही है कि भारतीयता के सुंदर पक्षों को उन्होंने बड़े कलात्मक तरीके से उकेरा है हम सभी के चित्तो पर। नवरंग के सभी गीत बेहद सुंदर है जैसे “श्यामल श्यामल वरन” और “आधा है चन्द्रमा रात आधी” लेकिन कृष्ण और राधा के होली प्रसंग पर आधारित गीत कालजयी बन गया। कौन कहता है कि भारतीय स्त्री बोल्ड नहीं रही? देखिये क्या कह रही है राधा इसमें जिसको जीवंत कर दिया संध्या के सधे हुए नृत्य की भाव भंगिमाओ ने। महेंद्र कपूर और आशा भोंसले ने गीत में स्वर दिया है। संगीत सी रामचंद्र का है और गीत हिंदी गीतों को शुद्ध हिंदी के शब्द देने वाले भरत व्यास का लिखा है।
नदिया के पार ने ऐतहासिक सफलता प्राप्त की थी भोजपुरी में होने के बावजूद। रविन्द्र जैन का गीत और संगीत मील का पत्थर बन गया। और यही से भोजपुरी संगीत ने एक नयी उंचाई प्राप्त की लेकिन ये अलग बात है उस मूल तत्त्व से भटक गया जिसके दर्शन इस फिल्मो के गीतों में हुए है। भारतीय फिल्मो में गाँव कभी भी असल तरीके से प्रकट नहीं हुआ। ये कुछ उन विलक्षण फिल्मो में से एक है जिसमे गाँव ने अपनी आत्मा को प्रकट किया है अपने कई मूल तत्वों के साथ।
इस गीत को सिर्फ इसलिए सुनवा रहा हूँ कि इस गीत में मेरे गाँव का स्वरूप बिलकुल यथावत तरीकें से प्रस्तुतीकरण हुआ है। इस में दीखते रास्ते, पगडण्डीयाँ, खेत, नदी बिलकुल अपने गाँव सरीखा है। गीत के बीच में आपको पालकी पे विदा होती दुल्हन भी दिख जायेगी। क्योकि पालकी पे सवार होकर कभी दुल्हन को विदा होते हुए होते देखा था सो इस युग में जहाँ पे सजी धजी कार में दुल्हन को भेज़ने की नौटंकी होती है वहां ये दृश्य आपको बिलकुल भावविभोर कर देता है। खैर गीत सुने जो बहुत मधुर है ऐसा शायद बताने की जरुरत ना पड़े। ये बताने की जरुरत अवश्य पड़ सकती है कि गीत को गाया है हेमलता और जसपाल सिंह नें।
मनोज तिवारी की आवाज में ये भोजपुरी गीत मन को भाता है। ये अलग बात है कि गीत को भोजपुरी गीतों में व्याप्त लटको झटको जैसा ही फिल्माया गया है। वही रंग बिरंगी परिधानों में कूदती फांदती स्त्रिया जो गीत के साथ न्याय नहीं करती प्रतीत होती। फिर भी हरे भरे खेत मन में उमंग को जगह तो दे हे देते है। भाग्यश्री “मैंने प्यार किया” के बाद लगभग गायब ही हो गयी। मैंने प्यार किया जैसी वाहियात फ़िल्म मैंने देखी नहीं सो बता नहीं सकता कि ये टैलेंटेड है कि नहीं लेकिन जहा तक इस गीत की बात है गीत में इनकी उपस्थिति से चार चाँद तो लग ही रहे है लुक्स की वजह सें। खैर इतने दिनों बाद देखना इस एक्ट्रेस को और वो भी एक भोजपुरी गीत में एक सुखद आश्चर्य है।
लारा लप्पा “एक थी लड़की” से बहुत ही सुंदर गीत है। इसी के खोज में ये जगजीत सिंह का ये पंजाबी गीत हाथ लग गया। इसको जगजीत सिंह ने जिस चिरपरिचित दिलकश अंदाज़ में गाया है उतने ही कमाल के तरीकें से इनके साजिंदों ने बजाया है। निश्चित ही सुनने योग्य गीत अगर आप चाहते है कि आप का दिल बल्ले बल्ले करने पे मजबूर हो उठें। वैसे इस गीत के शुरू में मजनू ने अपनी लैला को काली कहने वालो की दृष्टि को गरियाया है सभ्य तर्कों के साथ वो भी सुन लें। हम तो भाई मजनू से बस इतना ही कहेंगे कि जो बकते है उनको बकने दो काहे कि “यथा दृष्टि तथा सृष्टि” ( जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही यह सृष्टि हमें दिखती है)
हत्या को आत्महत्या बताने के पीछे का खेल

पुलिस को गरियाना बिल्कुल उचित नहीं क्योकि पुलिस भी इसी सिस्टम में रहकर ही संचालित होती है। इसकी सिस्टम से अलग सत्ता नहीं है।
जैसे कि अंदेशा था दिल्ली में १६ दिसम्बर की रात हुए सामूहिक दुष्कर्म के प्रमुख अभियुक्त ने आत्महत्या कर ली। सरकारी सूत्रों की माने तो इस अति संवेदनशील प्रकरण में शामिल इस अभियुक्त ने तीन और बंदियों को अपने में समेटे हाई प्रोफाइल तिहाड़ जेल के एक बैरक में भोर के वक़्त आत्महत्या कर लिया। जाहिर है इस अभियुक्त की मौत के बाद इस गैंग रैप के असल कारण तक पहुचना असंभव हो जाएगा। किसी भी औसत दर्जे के विश्लेषक को भी ये समझने में जो अगर थोडा भी सचेत होकर इस मामले को १६ दिसम्बर की रात से ये कवर कर रहे हो समझ में आ जाएगा आसानी से अगर पहले नहीं समझा तो अब कि ये गैंग रैप असल में पूरी तरह से सुनियोजित था। किसने इस प्रकरण को मास्टरमाइंड किया बस अब यही एक बात पहेली बन के रह जायेगी। ठीक उसी तरह जिस तरह सबूतों की छेड़छाड़ के कारण आयुषि हत्याकांड एक पहेली बन के रह गयी ये मामला भी बन के रह जाएगा। कोर्ट से दोषी सजा पा जायेंगे और इस मामले का पटाक्षेप हो जायेगा। ये मामला भी इतिहास के गर्भ में समा जाएगा।
एक नामी सेक्युलर पब्लिकेशन का भी यही मानना है कि ये हत्या है आत्महत्या नहीं पर जैसा सेक्युलर प्रकाशकों के साथ होता है इस मामले को ख़ास रुख देने की कोशिश की गयी है। ये बताया गया इस सेक्युलर मैगज़ीन के द्वारा कि ये पुलिस की मिलीभगत या पुलिस की भूमिका इस सामूहिक दुष्कर्म में ना पते चले इसलिए इस प्रमुख अभियुक्त को सुनियोजित तरीके से खत्म कर दिया गया। ये तय है कि इस सेक्युलर प्रकाशक के अलावा जितने और मेनस्ट्रीम मीडिया के प्रकाशक है वे भी यही सतही कारण देंगे या फिर ये राग अलापेंगी कि भारतीय जेल सुरक्षित नहीं है। लेकिन यही मेनस्ट्रीम प्रकाशक और ऐसी सेक्युलर पत्रिकाएँ खामोश रह जाती है जब नक्सली समर्थक बिनायक सेन को सुप्रीम कोर्ट ने इस आधार पर जमानत दे दिया कि जेल के अन्दर सख्त सुरक्षा के चलते किसी तरह के खतरनाक चिट्ठी पत्री का आदान प्रदान नहीं हो सकता। जबकि ये असलियत सबको पता है कि जेल के अन्दर ही माफिया जिन्हें वी आई पी कैदी कहा जाता है ना सिर्फ हर तरह के ऐशो आराम भोगते है बल्कि जेल के अन्दर रह कर ही हर तरह की अवांछित गतिविधियों को अंजाम देते है।
ये तो उसी वक़्त समझ में आ गया था कि मामला उस तरह का है नहीं जैसा कि दर्शाया जा रहा है जब पुलिस के अधिकारियो ने अपने से उच्च अधिकारी को लड़की का बयान सही तरह से लेने में बाधा डाल दिया। इस सन्दर्भ में आप घटना के तुरंत बाद ही लिखा गया ये लेख पढ़ सकते है जिसमे मैंने उसी वक़्त ये स्पष्ट कर दिया था कि ये सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म का मामला नहीं है। फिर लड़की को सिंगापुर ले जाने का उपक्रम और उसके बीच इंडिया गेट या अन्य जगहों पर प्रायोजित धरना प्रदर्शनों ने पूरे मामले के गौड़ तत्त्वों को उभार कर रख दिया। इससें दो बाते समझ में आती है एक तो ये कि भारतीय लोगो को नौटंकी रास आती है और दूसरा ये कि जुर्म को सिर्फ जुर्म के दायरे में रख कर समझ पाने की कला अभी भारतीयों के समझ से बाहर है। इसलिए मोमबत्ती जुलूस, बेकार की हाय तौबा में सरकार ने दो हित साधे जो सीधे उसके सत्ता बचाने से सम्बन्ध रखता था। एक तो महिलाओ के सुरक्षा से सम्बन्धी कानून में संशोधन करके महिलाओ का वोट बैंक पक्का कर लिया। दूसरा नरेन्द्र मोदी की गुजरात में हुई जीत की चमक को बाँध दिया। ये नहीं भूलना चाहिए कि सत्ता में बने रहने के मोह के लिए कांग्रेस का ही क्या किसी भी पार्टी का इतिहास घृणित और घिनौना रहा है। ये तय है कि गैंग रैप अगर मोहरा ना बनता तो कुछ और मोहरा बनता। लेकिन बनता जरूर।
इसलिए इस पूरे मामले में पुलिस को गरियाना बिल्कुल उचित नहीं क्योकि पुलिस भी इसी सिस्टम में रहकर ही संचालित होती है। इसकी सिस्टम से अलग सत्ता नहीं है। मालिक का कुत्ता है। जब चाहा मालिक ने काट लेता है। नहीं चाहेगा तो नहीं काटेगा। अब इस १६ दिसम्बर की रात को वास्तव में क्या हुआ और किस तरह और क्यों इस घटना को उभारा गया ये तो सिर्फ ईश्वर ही बता सकता है। पुख्ता सबूतों के अभाव में मै भी बेवजह व्यर्थ ही दिमाग के घोड़े नहीं दौड़ाउंगा लेकिन कुछ केस ऐसे होते है कि जहा पुख्ता सबूतों से ज्यादा घटना के हालात ही सारी स्थिति बयान कर देते है। इसलिए ये अब आपके ऊपर है कि आप वो सच मानते है जो सत्ता के मोह में लिप्त सरकार दर्शाना चाह रही है या जो हालात चीख चीख कर बता रहे है पर आप है कि देखना और समझना ही नहीं चाहते है।

प्रायोजित धरना प्रदर्शनों ने पूरे मामले के गौड़ तत्त्वों को उभार कर रख दिया। इससें दो बाते समझ में आती है एक तो ये कि भारतीय लोगो को नौटंकी रास आती है और दूसरा ये कि जुर्म को सिर्फ जुर्म के दायरे में रख कर समझ पाने की कला अभी भारतीयों के समझ से बाहर है
References:
Delhi Gang Rape: Important Aspects Ignored By Paid Media
Supreme Court Grants Bail To Binayak Sen
Pics Credit:
MEN IN BRAS AND SKIRTS (HUMOUR)
During one of the conversations with close friend Carmen, who happens to be a gifted conversationalist, the idea of men wearing skirt came to haunt my imagination. She picked up the idea from some fashion show. Her casual reference to men in skirt made me remind of the famous phrase that there is “method in madness”. If anyone wishes to realize how madness has become a passion in our times, the present age is fittest time to witness the mad show. Just organize a fashion show and introduce horrible sense of dressing as a new passion among youths. No wonder men wearing skirts does not sound amusing. Anything is possible in our times. Overnight we can find “he” emerging as “she” the next day! Now I am wondering what else could follow if men start wearing skirts?
The purpose of fashion shows also defies my sensibilities. Often the trends shown in it are not meant for masses. The dresses exhibited in it are beyond the range of common people. Still we find an unending craze for such fashion shows. Remember the movie “Fashion”? That movie disclosed the harsh realities prevalent in world of fashion. Anyway, I am talking about the craziness existing in our real world, wherein the distinction between men and women is getting reduced with each passing moment, and even in the virtual world with help of Photoshop. The write-up is merely a humorous take on the whole issue.
Notice the fact that wearing “ear rings” by the boys is new craze. My friend endorsed usage of ear rings by boys since that make guys attain a look that attracts females. I feel that in every man there is female essence and in every woman there is some male element. Only today I saw a girl riding a motor bike meant for men. Few days back, I had seen an young girl having two girls pillioned behind her on a slender scooty! That makes it very clear that there is urge in both the sexes to give way to each other’s essence. Has anyone heard “Aake Seedhi Lagi Dil Pe” song from movie Half Ticket? Kishore Kumar has given voice to male and female characters on whom this song has been picturized!! Pran and Kishore Kumar have performed in mind-boggling way in this song. And that’s why this song always makes me smile! In many Indian movies dance sequences have male actors disguised as females. The same has been the case with female actresses as well.
Right now, I am wondering what would follow the skirt? I am sure male bras are next hot item. Please read this excerpt borrowed from news item:
“Japanese men are getting in touch with their feminine side thanks to a new trend in male lingerie.They are hitching up their man boobs (moobs), finding out their cup sizes, and getting into male bras. Akiko is the woman behind this underwear revolution. She started selling the bras online from her Tokyo shop – The Wishroom. She said: ‘I think more and more men are becoming interested in bras.’ “
Now if that’s the case I feel new perceptions would emerge. Now men, like women, would often be found complaining: I found her staring at my assets !!! New harassment laws would also be introduced for men that would take cognizance of men’s complaints, accusing the passers by of indecent gesture !!! I feel that such tactics are very cleverly promoted by market. That makes them sell their products. That’s the reason why “Mardo wali cream” (fairness cream for men) has come in existence and actors like Shah Rukh Khan, having dark complexioned wives, are promoting it. They are making us develop guilt complexes to promote the sale of fairness cream for men!!! Anyway, for me black is beautiful.
I request the likes of Carmen not to create chaos in society by feeling excited about idea of seeing men in skirts. I love women with long hairs. I am sure not many would love to see a woman proclaiming bald is beautiful! Please be traditional, at least, in some matters. Women in long hairs are epitome of sensuality. Unfortunately, it’s age of short cuts. No wonder women love anything from short hairs to short skirts.
Pics Credit:
फेसबुक वाला इश्क: इसको बौड़मपने का माध्यम ना बनाये !!
अलबर्ट आइंस्टाईन की तमन्ना थी कि एक ऐसा जहां हम बनाएं जहाँ मानवीय दुर्गुण न पहुच सके। जो इसके प्रभाव से परे हो। लेकिन शायद ये बहुत ही आदर्श स्थिति है जिसकी परिकल्पना तो ठीक है इसको असल जिंदगी में रूपांतरित करना शायद संभव नहीं। इसको फेसबुक पर व्याप्त नौटंकी से समझे। इस पहले ये देखे कि इस दुनिया में देखिये क्या हो रहा है। कोई भी अच्छा आदमी हो। उसके बारे में इतने सारे भ्रम फैला देंगे कि और तो और वो आदमी खुद भी भ्रमित हो जाएगा कि उसका असल चरित्र क्या है। ये दुनिया के लोग प्रमोट तो नहीं करेंगे पर हा सामूहिक रूप से मिलकर उसके इज्ज़त का चीरहरण जरूर कर देंगे। और ऐसे ही लोग किसी भी संस्था, फोरम को गिराने के पीछे भी होते। और ऐसा नहीं कि ये बिना दिमाग वाले लोग है। इनके पास बहुत दिमाग है लेकिन जैसे कि होता है कि भारी भरकम ओहदे और ऊंची डिग्री वालो के पास सिर्फ अहम होता है सो ये ना जिंदगी जी पाते है और ना ही किसी भी फ़ोरम की आदर्श स्थिति को ये बरकरार रहने देते है। मटियामेट करना ही इनको आता है, सब अच्छे खूबसूरत चेहरों और गतिविधियों को इनको सिर्फ विकृत करना ही आता है। हर साधारण चीज़ को ये जटिल बना देते है जिसको सुलझाने की तमीज इनके पास नहीं होती। आइये फेसबुक के माध्यम से समझे। लोग मानते है कि ऑनलाइन जगत सच्ची दुनिया से अलग है। बिलकुल अलग नहीं है। बल्कि ये आपके ही गुणों अवगुणों का आइना है। आप माने ये ना माने ये अलग बात है।
*************************************************
*फेसबुक स्टेटस की महिमा*
मेरे एक मित्र है। थोडा बीमार पड़ गए है। पता नहीं किन ग्रह नक्षत्रो के चलते इसका उल्लेख फेसबुक पर कर दिया। कर दिया सो कर दिया पर देखता हूँ कि कई बुडबक उस स्टेटस को लाइक करके निकल गए है। इसी बेहायी के चलते फेसबुक का स्टेटस लोग गिरा रहे है। जब दिमाग का इतना वाहियात इस्तेमाल फेसबुक पर कर रहे है तो मन डरता है ये सोचकर कि असल जिंदगी में ये कितने सुलझे हुएँ होंगे। किसी भी अच्छे प्लेटफार्म/ फोरम का ऐसे लोग ही स्तर गिराने के पीछे होते है।ये तो अच्छा हुआ एक पुरुष मित्र बीमार पड़ा। स्त्री जात का स्टेटस होता तो और नौटंकी होती। लाइक्स कही अधिक होती। ठीक होने की शुभकामनाएं भी अधिक होती।
*****************************
*फेसबुक पर तर्कों का औचित्य*
कानून का विद्यार्थी रहा हूँ इसलिए आर्ग्यूमेंट्स का महत्त्व औरो से बेहतर समझता हूँ लेकिन होता ये है कि जहा भेड़िया धसान सरीखा माहौल हो, कोई बुडबक कुछ भी बक सकता है वहा क्या तर्क करे और क्यों करे। खैर कुल मिला के बात सिर्फ है कि अपनी बात कहने का हौसला रखे कैसा भी माहौल हो जब तक आत्मा गंवारा करे खासकर तब जब बोलना ख़ामोशी से बेहतर हो। और उसके बाद ख़ामोशी से कट ले। हम तो यही करते है। आप का मै कह नहीं सकता।
************************************
ना जाने किन वाहियात लोगो ने कैसे कैसे ग्रुप बना रखे है और बिना अनुमति लोगो को जोड़ते घटातें रहते है। इसमें एक सनकी मॉडरेटर रहता है। जिसको ना जोड़ने की तमीज है और ना ही ग्रुप की गतिविधियों को मानिटर करने की तमीज। कहने को ये खुले दिमाग का होता है पर ये किसी के आधीन होकर एक ख़ास तरीकें ही की बात को प्रमोट करता है। तो जब कोई गतिविधि ना हो। और एक ख़ास दिमाग-गलत दिमाग- जब आपकी सारी बातो का अनर्थ कर डाले तो ग्रुप्स का औचित्य क्या है?
**************************************
*फेसबुक वाला इश्क़ एंड फोटोशाप*
इश्क़ जात पाँत का भेद नहीं देखता। उम्र का फासला भी नहीं देखता। असल जिन्दगी में इश्क के इस फ़लसफ़े का सही रूप भी देखने को मिलता है और गलत रूप भी देखने को मिलता है। फेसबुक का यही हाल है। यहाँ भी यही फ़लसफा विद्यमान है अपने सही गलत प्रकार में। सो तो फेसबुक पर भी लोग असली नकली चेहरो के साथ विद्यमान है। किस चेहरे के पीछे कौन है ये आप ठीक ठीक नहीं बता सकते है। कोई थुलथुल महिला भी जूलिया रोबर्ट्स सा फिगर पा सकती है फोटोशाप के जरिये और फील गुड कर सकती है और करा सकती है। एक अधेड़ उम्र का गया गुजरा व्यक्ति भी शाहरुख खान की तस्वीर लगा कर कुछ भी एहसास करा सकता है। जाहिर है कम उम्र की लौंडिया ही पटायेगा बकवास बात करने के लिए। अब इस तरह तो वो गहरा इश्क वाला लव करने से रहा।
*****************************
शायद असल जिंदगी की तरह ये आभासी जगत भी अच्छे बुरे लोगो से भरा है। जो सावधानी आप असल जिंदगी में बरतते है वो ऑनलाइन में भी बरतते है। लेकिन मुद्दा ये नहीं है। सावधानी बरतने वाला। तकलीफ ये है कि इस नौटंकी मतलब अच्छे बुरे के फर्क में भेद करने के उपक्रम के चलते अच्छे लोगो का जो प्रताड़ना झेलनी पड़ती है उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। अच्छे बुरे के बीच संघर्ष तो हमेशा ही चलता आया है और चलता रहेगा। ये कब रुका है। लेकिन अच्छे लोगो की बलि देने का सिलसिला इस संघर्ष के चलते कभी रुकेगा कि नहीं। क्या अच्छे लोग सिर्फ बेवजह बलि चढ़ने के लिए दुनिया में आते है? बताएं कोई?

फील गुड करने के लिए ये असल जूलिया रोबर्ट्स की असल सौम्यता ही काफी है। ये फोटोशाप वाली माया की क्या जरूरत है?
Pics Credit:
Elucidating Ways To Avoid Negative Forces While Resurrecting The Positive Ideals

Appreciate Real Beauty Instead Of Destroying It. Creation Takes Time But Destruction Takes Few Seconds!
A trap is always there for genuine souls. A sponsored hand is always there. Negative forces are all the time trying best to keep you confused about the reality. A truly conscious mind is aware of all these developments quite well.The sponsored love, sponsored hatred, sponsored disputes, sponsored issues, and , above all, sponsored whistle blowers, supported by hidden negative forces, make the cause of genuine souls weak. That’s the worst development. That’s why if there arises any opportunity to wipe out negative forces, do it well, not for the sake of one’s natural moral duty but for the sake of cause of genuine souls. It would help to create space for right people.
The only option left for positive forces is to keep doing what’s in their hands. One cannot change the whole world.That not even an Avatara (Lord’s incarnation) can do. However, we must do all that’s possible in our own capacity. At least, in that regard, we should not be reluctant in playing our part well. Our whole energy gets lost in blaming others. Let’s learn to play our part well. Our small insignificant steps also matter a lot in resurrecting right values. I agree negative forces are in operation in much organized way but that’s no excuse for the right souls not to do anything. Let’s play our part well. It’s entirely in our hands either to be swayed by Manisha’s innocence or Katrina’s sex appeal!
We need better rulers. We need conscious individuals, who can get their priorities right. That’s the only way we can bring better changes. Or else, a “better future” shall always remain an utopia. It’s a sad commentary on state of present day affairs that people at helm of affairs are behaving in irresponsible manner. This tendency has to be curbed that you can fool all the people all the time !
And as we do that, let’s allow the wrong souls to laugh at our efforts. Their ridiculing, their taunting, their silly remarks and their devaluation should only encourage the right souls to remain on right track. A good and powerful soul should refuse to be disappointed. Let that’s be the case with all good souls really wishing to act as agent of change. Let’s that be the guiding force of all positive elements. I don’t know about others but my aim is absolutely clear: Wipe out the negative forces in totality as much as you can.
But be careful as you get involved in the process of resurrection of better ideals. “Never underestimate the power of stupid people in large groups.” So never ignore the strength of stupid people. The power of stupidity should not be undervalued. It would take few minutes to wipe out Lord Rama but the arrival of another Lord Rama takes place million of years. It’s easy to demolish any good formation but to simultaneously create another beautiful world at the same speed is beyond the capabilities of human beings. That could be better understood if we witness the impact of atomic attack in Nagasaki and Hiroshima. The future generations paid heavy price for attack which lasted for few minutes. “लम्हों ने खता की है…सदियों ने सजा पाई ” ( The errors got committed in few seconds, but many generations paid the price). Therefore, the good souls need to be wise enough while handling the ”Aasurs” ( Demons) and “Aasuri Vrittis” ( Demoniacal Orientations). The beautiful souls should realize their worth and keep themselves safe until the “Lord’s Will” finally ask them to quit the drama of life. This beautiful Urdu couplet says all:
हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पर रोती है,
बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।
- Allama Iqbal
( For a thousand years the narcissus has been lamenting its blindness;
With great difficulty the one with true vision is born in the garden )
Pics Credit:
Gender Equality Is Like The Snake Marrying Mongoose!
The women community seeking “equality of gender”, should either accept this concept in entirety, or else, follow desirable norms. The point is why so much insistence on rights for behaving as you want, for doing whatever you want? Why not give way to responsibilities shared, supposedly always considered as role of men since time immemorial! That includes all menial jobs requiring intense labour in tough conditions. That also means serving the men community, inside homes, for ages. The men community did that for ages, supplying money like ATM machine, despite suffering severely at hands of cruel wives. That too silently! These employed, high salaried women, should also marry unemployed youths and offer them all comforts for many centuries without feeling the pinch just the way men community did that in past! I am just trying to convey that this drama of gender equality gained momentum in wake of the world becoming a sophisticated place to live, largely shaped by men and women in the same patriarchal mode, which the bunch of derailed feminists saw as an obstacle for the emancipation of woman.
I am not interested in narrating the consequences of feminism in other parts of the world, but in Indian context, it has given rise to new set of complexities. There was already healthy division of labour but with the rise of feminism, or call it curse of modernism, the world inside home got projected as insult to the capabilities of women. The traditional roles were projected as subservient. However, as the modern women, shattering so-called shackles, stepped out of the confines of home, they realized that world is not bed of roses, or on par with their expectations, largely because of limitations caused by their physicality. So another set of calculated efforts came into action, to make the outside world seem a safer domain. And for that very reason, males were advised to co-operate inside homes, doing household work, after all, that’s what true equality demands! That also meant loving ”fathers, brothers, sons” all be presented as “potential rapists” so that a false alarm can be raised, and thus, International bodies can come to dictate us, calling it a nation, which does not respects and honours women! The problems pertaining to women were highlighted in exaggerated way so as to ensure that hocus-pocus, called feminism, can make its presence felt in India.
It’s not that the problems related to woman community do not exist but a shrewd attempt to use them to create rift between the relationship, using the same bothering issues, is simply an attempt to hit hard at the cherished institutions called family and marriage. One never said that problems related with women be it female foeticide, rising sexual crimes, health concerns, low literacy level and etc. should never be dealt with in a conscious way. However, why should one not be alarmed when these very issues became a part of the plot to destabilize Indian society? It’s amazing that lesbians, drunk female girls, prostitutes not by condition but by choice, females involved in all sorts of complex relationship should be hailed as appropriate but the same women living inside the confines of home as an ideal wife is seen as insult to womanhood! I mean what sort of values are being professed in name of equality? What’s being achieved? It leaves one in deep pain that even the most heinous crimes “rapes” are also being used as tool to ensure that gender imbalance sharpens in name of equality.
This sort of heightened false consciousness in Indian women is a necessity because the governments in future would largely be shaped by minorities and women, and so it’s necessary to appease them, to keep them ignorant about real implications of chasing imported theories related with equality. At global level, this sort of destabilized society, wherein men and women, are living highly individualistic lives, caters well to the needs of consumerist society. So why would corporate demons make women aware of consequences of aping such wayward lifestyle, which is resulting in single women, divorced couples, broken homes, fatherless children, eventually leading to rise in crime level too? It’s safer for them that women come out of their homes, work for them, leading to greater productivity.
On the other hand, political class is all prepared to use them as a tool to make their political dreams come alive with their help. Only to attain such diabolical interests, the concept called feminism-the great game of gender equality-came in effect. It’s a myth that it got introduced to make their lives better. At least, in India, it’s not the case. Indeed, women have a set of their own problems, but to remove them, was it necessary to fall in the trap of complex notions of feminism, having goals which even Western world has failed to exhibit in totality or demonstrate with perfection? However, the problem starts when New Delhi starts living the pattern of life found in New York and Washington. That’s why borrowed concepts become a necessity. That’s why “equality” also becomes a necessity. That’s why a highly reputed media publication is bound to see “Sunny Leone” as woman of exceptional talent and merit. And that’s why it’s necessary to give rise to conflicts wherein woman is equal when it comes to enjoy benefits of modern society but woman feels no longer equal when threat is directly to her body. At that point, she is woman! Be equal to enjoy benefit, but be a woman in helpless positions!
Bringing qualitative differences in lives of woman is quite a different issue than using these very issues to demonize men, or, in fact, use the same issues to shatter the citadels of society. The positive side of this gender equality is that it has allowed men to reshape their own priorities. It has given them a huge chance to realize their own worth and get united to fight for the cause of men in a spirited way-something never done until now. This gender equality is a great phenomenon. At least, now everything related with woman shall be put on trial and it’s a great chance to shatter all stereotyped notions with them. They are no holy cows, and they are as shrewd and manipulative as men needs to be ably projected. It’s a myth that they are a weaker sex and that they were the harassed lot in past. They have always enjoyed deep respect, care, both in external world and within the four walls of home. However, it’s ironical, and diabolical too, that instead of highlighting this aspect, all the men got clubbed in one category of abusers of women. So it’s time to tell that who actually has been abusing-man or woman? The men community should discuss their own issues in a more organized way-their concerns, their dilemmas, their worries, their pain and their sufferings etc. should get highlighted in a better way. It’s for them to decide that they have to live like a male or as a female in a male body. That’s the real agenda of feminism- to curb the instincts of men to make them in tune with absurd concerns of women.
Lastly, there is nothing like gender equality. There are honorable differences and these differences should persist for the growth of society in a better way. Radha, Seeta, Draupadi, Savitri and other such great women were the by-product of same patriarchal society. Even in modern times, the same society has produced women for whom their fathers have been the role model. Let’s not topple such a society or else the future will be more darker than one would have imagined. Agreed that women have suffered discrimination and face problems. But are the lives of men devoid of problems? Aren’t they facing host of complex problems? Some times back in Kargil War, the Indian soldiers were killed in barbaric manner. Their genitals were cut. That was simply treated as war crime. The same done with woman would not have not only been treated as a war crime but also as sexual assault, rape. Now there lies the difference. That’s the paradox. One wishing true gender equality should treat both bodies as mere bodies! If that’s not possible then stop this nonsense about gender equality. At present, there is a difference and no difference in the name of equality. Difference when you can’t face the heat and no difference in sophisticated scenario. That’s not equality. That’s opportunism. That’s selfishness. That’s shrewdness of highest type.
Pics Credit:
Pic Two Internet
सत्य के लिए लड़ने वालो को दुनियाई लेबल की परवाह नहीं करनी चाहिए
सच बोलने या सही बोलने वाले को दुनिया ने हमेशा तमाम तरीके की बौड़म उपाधियाँ दी है। सो लेबल की परवाह मुझे नहीं है। उस अवस्था से ऊपर उठ गया हूँ जहाँ लोगो को दुनियाई तमगो की चिंता होती है। कुछ तीव्रता से महसूस करना और फिर भी खामोश रह जाना एक प्रकार का बौद्धिक जुर्म है, बौद्धिक धोखा है। कम से कम ये मेरा तरीका नहीं है। स्त्रियों का मै सम्मान करता हूँ मगर इसका ये मतलब नहीं है कि उनके आचरण से जुड़े गलत तौर तरीको पर आपत्ति न उठाऊं। हर संवेदनशील व्यक्ति को समय रहते स्त्रियों को उनके आपत्तिज़नक आचरण के लिए सचेत करते रहना चाहिये इस बात की परवाह किये बिना कि इसका उन्हें खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। कम से कम ये बेहतर है इससें कि आप व्यर्थ के आंसू टपकायें कुछ गलत हो जाने के बाद उसी गलत आचरण की वजह से। ये अलग बात है कि हम कदम तभी उठाते है जब सार्थक कदम अपनी अहमियत खो चुके होते है। अब ना तो मुझे इनकी तरह आँसू बहाने का शौक है और ना ही मै इन निष्क्रिय आत्माओ के समूह से में अपने आपको जोड़ सकता हूँ जो व्यर्थ ही आँसू बहाने के शौक़ीन है फोकट में।इसलिए तीव्रता से विरोध करता हूँ उस अवस्था से ही जब समस्या अपने प्रारम्भिक चरण में होती है। कम से कम विरोध करना तो मेरे हाथ में ही है। अगर आप मेरा साथ देते है तो अच्छी बात है। नहीं तो मै अकेले ही अपना विरोध तीव्रता से दर्ज करता रहूँगा। जिनको जो उपाधि मुझे देना है वो स्वतंत्र है मुझे देने के लिए।
कभी कभी हमको चीजों को मानवीय दृष्टिकोण से भी समझना चाहिए, एक संवेदनशील दिमाग से भी देखना चाहिए। दिक्कत हमारे साथ ये है कि हम सब चीजों को ओवर इंटेलेक्चुअलआइज़ कर देते है। यही सबसे बड़ी समस्या है रेडिकल फेमिनिस्ट्स के साथ जो औरतो के अधिकारों के लिए लड़ रही है। अब औरतो के पास कुछ तथाकथित अपने पर्सनल अधिकार है पर जो चीज़ इस पर्सनल राइट्स के मिलने के बाद आयी कि पुरुषो के साथ परस्पर माधुर्य से जुड़े सम्बन्ध बनाने की काबिलियत का लोप हो गया। इसीलिए मुझे जो साधारण स्तर पर विचरणने वाले स्त्री पुरुष है वो ज्यादा जीवन का रस लेने वाले है बजाय दोहरी ज़िन्दगी, उलझाव भरी ज़िन्दगी जीने वाले ये अधिकारों की लडाई लड़ते स्त्री और पुरुष।
*********************
(अपने अभिन्न मित्र घनश्याम दास, मेडिकल प्रैक्टिसनर है, यूनाइटेड अरब अमीरात, जी से कहे हुए शब्द एक विचार विमर्श के दौरान सोशल नेटवर्किंग साईट पर)
*****************************************************
Pics Credit:
I AM NOT AFRAID OF LABELS: TRUTH IS MORE IMPORTANT THAN LABELS!
The righteous have always been labelled as this or that. I have never worried about labels; crossed that stage when one is afraid of labels. To feel something terribly and yet not speak out that clearly is some sort of intellectual dishonesty. That’s not my attitude. I respect and admire women a lot but that does not mean I come to overlook the dangerous trend patterns associated with them. We have to warn them in advance, irrespective of the consequences, or else there is no point in shedding tears when something goes wrong because of the same flaws/tendencies. It’s another thing that we react only when the water starts flowing above the danger mark. And neither I wish to shed tears like these misguided souls nor I wish to identify myself with them. That’s why I aggressively protest, right from the nascent stage of crisis. At least, that’s in my hand. It’s fine if you come to support me. If not, I will still aggressively protest all alone. Let them label me as they want.
Sometimes we need to look at things from human angle, from a sensitive mind. The crude thing is that we over intellectualize everything. That’s the problem with the radical feminists advocating the rights of women. Now the women have their so-called rights but they forgot the art to have a natural and intimate relationship with man. That’s why I find simple man and woman enjoying life more than these men and women living complex lives, living dual lives, in the name of personal rights.
******************
P.S.: These words I shared with my close friend Ghanshyam Dasji, Medical Practitioner in United Arab Emirates, on a social networking site.
Pics Credit:
एक स्त्री विमर्श स्त्री से लौंडिया तक
दिल्ली में हादसे के बाद अचानक से दुष्कर्म सम्बन्धी कानून को सख्त कर देने की जरूरत पड़ने लगी है। फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किये जा रहे है। उम्मीद है इन कदमो से शायद इस तरह के हादसों में कमी आ जाए। ये हमारे यहाँ कि बिडम्बना है कि हर सुधार के लिए हम न्यायालय का मुंह ताकते है। अपनी जिम्मेदारी का कुछ भी भान नहीं रहता और ना ही हम किसी मुद्दे के तह में जाकर गंभीर विश्लेषण कर के कोई कदम उठाते है। सिर्फ सरसरी आकलन के बाद कुछ तुरंत ही कदम उठा लिए जाते है। जैसा कि इस वीभत्स हादसे के बाद हुआ। लेकिन मुझे नहीं लगता कि जहा बात मानसिकता के परिवर्तन की हो वहा कानून बना देने से कोई विशेष फर्क पड़ेगा। खासकर उस देश में जहा पे न्याय या तो किताबो में सिमट के रह गया है या उनके हिसाब से होता है जिनके पास पैसा और पावर दोनों हो। फिर कानून की पेचदगी से उपजने वाली समस्या तो खैर अपनी जगह है ही।
बेहतर तो ये होता कि कानून को सख्त करने के ही साथ इस बात पर भी विचार किया जाता कि ये समस्या उपजी ही क्यों। लेकिन मुद्दा “हैंग द रेपिस्ट्स ” या महिलाओ की बेहतर सुरक्षा तक ही जा अटका। मतलब कि अगर पुरुष का सर कोई काट कर फ़ेंक दे तो वो सहज है, गंभीर मुद्दा नहीं है, मगर स्त्री का सर काट कर फ़ेंक दे तो वो गंभीर मुद्दा है और सुरक्षा तंत्र महिलाओ की बेहतर सुरक्षा कर पाने में नाकाम रहा है। जब तुरंत कदम उठाये जाते है तो बात सिर्फ सीमित दायरों में से ही उभर कर आती है। जैसा कि इस मामले में हुआ। चर्चा स्त्री अधिकारों से उभर कर, स्त्रियों की सुरक्षा तक ही सीमित रहा। ऐसा नहीं कि इन सीमित कदमों का लाभ नहीं होगा। होगा जरूर पर वो सीमित ही रहेगा।
खैर दुष्कर्म मेरी नज़रों में सेक्सुअलिटी की विकृत समझ से ज्यादा उपजा है बजाय नारीवाद की इस समझ से कि ये पुरुष की अधिकार भावना मतलब पावर का विकृत स्वरूप है। क्योकि सत्ता का विकृत स्वरुप हर जगह मौजूद है और यहाँ भी है। इसको विशेष चश्मे से देखने की जरूरत नहीं। जुर्म जब कभी होता है तो जेंडर देख कर नहीं होता। जुर्म को जुर्म की परिभाषाओ के दायरे में ही समझना चाहिए। ये सीधी सी बात प्रायोजित फेमिनिस्ट वर्ग समूह को समझ में नहीं आती। इसमें कोई पितृसत्तात्मक नाम का जिन्न ढूढने की जरूरत नहीं। दुष्कर्म एक विशेष प्रकार का जुर्म है जिसके तह में कोई साधरण कारण नहीं कि आपने कानून सख्त किया नहीं कि सब कुछ ठीक हो गया। जिस तरह के कदम उठायें जा रहे है वो बिल्कुल आधुनिक चिकित्सा पद्धति कि तरह है जिसमे तुरंत आराम तो मिल जाता है पर रोग जड़ से नहीं जाता है।
इस तरह के सेक्सुअल डिसऑर्डर्स को दूर करने के लिए हमे भारतीय समाज में व्याप्त ढोंग और विरोधाभासो को बहुत सूक्ष्म रूप से समझना पड़ेगा। सिर्फ बात बात पे कानून का चाबुक चला देने से बात नहीं बनेगी। ये हमको समझना पड़ेगा कि प्राचीन काल का भारत समय के प्रवाह में बहते बहते उस मोड़ पे आ गया है कि जहा आधुनिक समाज में फैले तथाकथित नए तौर तरीके उसके सामने मुंह बाए खड़े है। क्या विकल्प है हमारे पास? इनको पकडे कि छोड़ कर आगे बढ़े? आज का आधुनिक भारत कुछ तो नीति निर्माताओं की गलती के कारण और युग के परिवर्तन चक्र के कारण द्वंद्ध का अखाड़ा बन गया है। ये जुर्म उसी द्वंद्ध से गुत्थम गुत्था का दुष्परिणाम है। वैसे भारतीय समाज हमेशा की तरह ऐसे वैचारिक द्वंद्ध को पचाकर आगे बढ़ जाएगा ऐसा मेरा यकीन है पर अभी तो द्वंद विकृत स्वरूप है। इस समय के भारत के दो स्वरूप है जहा एक ओर तो अधिकारों और मूलभूत जरूरतों से मरहूम लोगो की दुनिया है जहा प्रसव पीड़ा से ग्रसित स्त्री को कई मील चल कर डिलीवरी करनी पड़ती है, एक आदमी को जरा सा काम कराने के लिए कई लोगो के आगे विवश होना पड़ता है तो दूसरी ओर नयी जनरेशन के लोग है जिनको बस जल्दी से पढ़ कर या बिना पढ़े नोट कमाने की धुन है नयी कार और खूबसूरत बीवी के साए में। इनको एथिक्स से ज्यादा कुछ लेना नहीं क्योकि आँखों में इनके स्वार्थ की धुंध हमेशा छाई रहती है।
नीति निर्माता जो ये सख्त कानून बना कर दुष्कर्म रोक देने का ख्वाब देख रहे है ग्रामीण भाषा में कहे तो लंठनमति बुद्धि की परिचायक है। लंठनमति बुद्धि से अभिप्राय काठ के उल्लुओं से है। जब आपने ग्लोबल संस्कृति के लिए द्वार खोल दिया है तो सिर्फ उपभोग के सामान जिसमे शैम्पू से लेकर सेंट तक है तो सिर्फ सामान ही नहीं बल्कि एक ख़ास प्रकार के मूल्यों का भी प्रवाह होगा। आपने सामान तो खरीदा ही पर साथ में कुछ सूक्ष्म विकृत मूल्य भी आप लेकर चले आये जिसको तो आप ना अपना पा रहे है और ना ही तज पा रहे है। इसको आपने इग्नोर किया जिसका दुष्परिणाम आप आज देख रहे है।इसको स्त्री पुरुष के अधिकार संघर्ष के आइने में देखने के बजाय सेक्सुअल भावनाओ को सही दिशा देने का मामला है। लेकिन हो ठीक उल्टा रहा है। जहा पे पुरुष तो ट्रैक से भटके हुए ही थें स्त्री ने भी राह अपना ली जहा देह से परे उसके कुछ भी नहीं। जहा उसे अपने को सेक्स ऑब्जेक्ट में परवर्तित होता हुआ स्वरूप अपना एक मूलभूत अधिकार सरीखा बन गया है। सो इस देश में बच्चे से लेकर स्त्री तक सब ने अपने अधिकारों की अजीब सी परिभाषायें गढ़ ली है और सब उसे अपनी तरह से जस्टिफाय कर रहे है। और कुछ नहीं कर और समझ रहे है तो वो ये कि आपके अपने कर्त्तव्य क्या है या आपको कौन से बेहतर त्याग करने है समाज को बेहतर रूख देने के लिए। सब के सब अपने क्षुद्र सीमाओ में सीना फुला कर जी रहे है। अपने सीमित सफ़लताओ-असफलताओ को ढ़ोते तोपची बने फिर रहे है।
तो एक तरफ “लौंडिया मिस काल से पट रही है” और दूसरी तरफ़ अगर आप के पास ख़ास तरह का मोबाईल है तो वो आपकी मर्दानगी का सिम्बल है और इसके एवज में आप एक खूबसूरत स्त्री से छुट्टे पैसे के नहीं बल्कि कॉन्डोम के हकदार है। तो एक तरफ इस प्रकार का भारत है, इस तरह का समाज है जहा इस तरह के बोल्ड दृश्य विद्यमान है। एक तरफ वो संस्कृति है जिसमे बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड आम बात होते हुए भी ऑनर किल्लिंग्स होती है, चमकते घरो में भी भ्रूण हत्या होती है, हर तरह के अपकर्म होते है। लेकिन इसके परे एक भारत और भी है जहा आम स्त्री पुरुष, वास्तविक धरातल पर जीते हुए हर तरह का संघर्ष कर रहे है। इनके पास बनावटी अधिकार चेतना का विमर्श नहीं बल्कि इनके अपने साधारण से ख्वाब है, साधारण सी जद्दोजहद है। और तकलीफ की बात है इनके बारे में कोई बात नहीं करता। जबकि सारी सरकारी नीतियों का ये दुष्परिणाम ये चुपचाप झेलते है। ख़ास वर्ग से आती समस्यायों को भी यही वर्ग झेल रहा है चाहे वो किसी अमीरजादे की गाडी के नीचे आकर कुचल जाने का मामला हो, किसी के हवस का शिकार बन जाना हो, या जरूरी वस्तुओ के आसमान छूने के कारण आभाव में जीने का दुःख हो, ये सब एक बड़े माध्यम वर्ग- आम लोगो का निरीह समूह- की किस्मत बन गयी है। कडुवी सच्चाई यही है कि इनके बारे में कोई बात नहीं करता है पर इनका इस्तेमाल करके आगे जरूर बढ़ जाता है।
उम्मीद है इन पे भी विचार करके देश को सार्थक दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। इनकी भी किस्मत संवारने का सार्थक प्रयास किया जाएगा ग्लोबल भारत में जहा हर प्रकार के जायज़-नाजायज़ अधिकारों के साथ बहुत से संघर्ष चल रहे है। इस अंतर्द्वंद में इस उपेक्षित वर्ग, आम पुरुषो।औरतो का समूह, की भी बात सुनी जायेगी जिनके बल पर देश टिका हुआ है।
Pics Credit:


















RECENT COMMENTS